शिक्षा मंत्री को चेक सौंपते एसोसिएशन सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी
एल्युमिनियम यूटेंसिल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने हरियाणा कोरोना राहत फंड के लिए एक लाख एक हजार रुपए का चेक शिक्षा मंत्री कंवर पाल को दिया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश सरकार की तरफ से उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश इस समय संकट के दौर से गुजर रहा है और समाज के सभी सक्षम लोगों का फर्ज है कि देश सेवा में योगदान करे। उन्होंने कहा कि इस समय सभी को एक होकर कोरोना वायरस का मुकाबला करना है।इस मौके पर प्रधान पवन सोनी, सचिव प्रशांत गर्ग, मनोज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजेश बंसल, अनिल छाबड़ा, युवा भाजपा नेता निशचल चौधरी, तेजपाल शर्मा, निकुंज गर्ग व कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।