फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रानीपुर फीडर पर करंट लगने से एएलएम की मौत

Thu, 07 May 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
संदीप कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
व्यासपुर। रानीपुर फीडर पर बुधवार सुबह काम लाइन पर काम करते समय करंट लगने से बिजली निगम के एएलएम संदीप कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेज हवा से रानीपुर फीडर में ब्रेकडाउन हो गया था। विभाग की ओर से परमिट जारी होने के बाद लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान एएलएम संदीप कुमार फीडर पर चढ़कर जंपर लगा रहे थे, जबकि उनसे आगे की लाइन पर एक अन्य कर्मचारी बसीर कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक लाइन में पीछे से करंट प्रवाहित हो गया, जिससे संदीप कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 26 वर्षीय संदीप कुमार जिला कैथल के निवासी थे और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। विभागीय स्तर पर भी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें