फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करके उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी गांव के ही रजवंत के साथ जान पहचान थी। 15 फरवरी 2021 को आरोपी ने उसे गांव में ही मिलने के लिए बुलाया। जब वह उससे मिलने गई तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने गुपचुप तरीके से उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। युवती ने बताया कि अब आरोपी उस पर फिर से संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसे जब इसकी जानकारी मिली तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजवंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें