यमुनानगर। थाना छछरौली क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने किशोर को गन्ने के खेत में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में महिला ने बताया कि उसके 12 वर्षीय बेटे को 13 जुलाई की दोपहर गांव का मांगा व नसीब साथ ले गए थे। बेटा घर लौटा तो उसने बताया कि मांगा व नसीब उसे गांव से थोड़ी दूरी पर गन्ने के खेत में ले गए थे, जहां उससे गलत काम किया है। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी एसआई सुभाष ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद