संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की सहायता के लिए बने सहायता केंद्र पर गड़बड़ी बरतने के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें प्रचार की अनुमति नहीं मिल रही है। शनिवार को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
कांग्रेस मेयर पद के प्रत्याशी के समर्थक गगन का कहना है कि प्रशासन की ओर से चुनाव प्रचार के लिए अनुमति देने के लिए सहायता केंद्र बनाया है। शनिवार को वह चुनाव प्रचार के तहत होने वाले कार्यक्रम की अनुमति लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, वहां पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
बताया गया कि सीएम कार्यक्रम में सभी अधिकारी व्यस्त हैं। उनका आरोप है कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है। जिस कारण उन्हें खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही चुनाव अभियान पर भी इसका प्रभाव नजर आ रहा है।