फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मैराथन में अव्यवस्थाओं का आरोप, धावकों ने उठाई जांच की मांग

Mon, 27 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैराथन के दौरान रोष प्रकट करते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नशे के खिलाफ हुई मैराथन में भाग लेने वाले कुछ धावकों ने कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं व परिणामों को लेकर सवाल उठाए हैं। कई प्रतिभागियों का आरोप है कि जिन धावकों को विजेता घोषित किया गया, उनमें से कुछ आयोजकों के जानकार थे। धावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

औरंगाबाद से आए मोहित ने बताया कि उन्होंने पांच किलोमीटर दौड़ के लिए भाग लिया था। पुलिस कर्मचारियों से रूट की जानकारी मांगी गई तो उन्हें सिर्फ दौड़ लगाने के लिए कहा गया, लेकिन ट्रैक और दूरी की सही जानकारी नहीं दी गई। करीब दस किलोमीटर दौड़ पूरी की और 17 मिनट में तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला।
विज्ञापन


कैंप बाईपास निवासी ओराइन कौशल ने बताया कि वह सुबह साढ़े तीन बजे ही दौड़ स्थल पर पहुंच गए थे। दस किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया और पहले दस में स्थान हासिल किया, लेकिन मंच से उनका नाम घोषित नहीं किया गया। रजिस्ट्रेशन करवाने के बावजूद उन्हें पदक नहीं मिला। उनका कहना था कि एक पदक भी मिलता तो उनका उत्साह बढ़ता।

रादौर निवासी आरव चानना ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये लिए गए, लेकिन टी-शर्ट वितरण की उचित व्यवस्था नहीं थी। प्रमाण पत्र लेने के दौरान भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। वहीं, कोट मुस्तका निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पांच किलोमीटर का रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन दस किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। धावकों ने कहा कि उन्हें इनाम या मेडल नहीं चाहिए, बल्कि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलवाया जाए। हालांकि अधिकारियों ने ऐसी संभावनाओं से मना किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें