यमुनानगर। महिला की शिकायत पर थाना सेक्टर-17 पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, स्त्रीधन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनीषा मदान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में शहंशाह सहगल से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और सास पांच लाख रुपये की मांग कर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। शिकायत के अनुसार फरवरी 2024 में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। महिला ने स्त्रीधन भी आरोपियों के पास होने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद