फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में महिला ने युवक पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में 32 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी विशाल से थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि 31 जनवरी को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें