फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाईवे किनारे खाइयों की कार्रवाई में भेदभाव के आरोप, लोगों ने उठाए सवाल

Thu, 09 Jul 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतापनगर में ढाबे के बाहर खोला गया रास्ता। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। जिला प्रशासन के निर्देश पर नेशनल हाईवे किनारे अवैध रास्तों को बंद करने के लिए खोदी जा रही खाइयों को लेकर स्थानीय लोगों ने भेदभाव के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कई ढाबों, होटलों और अन्य संस्थानों के सामने खाइयां खोद दी गई हैं, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों को कार्रवाई से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कुछ ढाबा संचालकों पर मेहरबानी दिखाई जा रही है, जिससे समान कार्रवाई के सिद्धांत की अनदेखी हो रही है। उनका कहना है कि जब अवैध रूप से बने सभी रास्तों को बंद करने की मुहिम चलाई जा रही है तो किसी भी व्यक्ति या संस्थान के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। जिन प्रतिष्ठानों के सामने खाइयां खोदी गई हैं, उनके संचालकों ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई की जा रही है तो वह सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भेदभावपूर्ण रवैया जारी रहा तो वे सरकार और उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर निष्पक्ष और समान कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार के पक्षपात की गुंजाइश न रहे। संवाद
विज्ञापन

-
वर्जन
प्रशासन की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, अगर स्थानीय स्तर पर इसमें कोताही बरती जाएगी, तो उसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
जसपाल सिंह गिल, एसडीएम छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें