फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रा को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसके बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पास चार लड़कियां और दो लड़के हैं। उसकी सबसे छोटी लड़की प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टियां होने के कारण लड़की घर पर ही थी। शनिवार सुबह वह बिना बताए कहीं चही गई। बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। उन्हेंशक है कि उसकी बेटी को कोत्तरखाना निवासी रोहित कुमार बहला फुसला कर भगा ले गया है। उसने बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें