यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के पिता शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय लड़की 18 मार्च को रात आठ बजे किसी काम से बाहर गई थी। इसके बाद घ्र नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता चला कि उसकी बेटी को भानु नामक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने भानु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद