फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किराये पर कमरा लेकर अवैध कब्जा करने का आरोप

Thu, 18 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की वासुदेव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने महिला, उसके बेटे व पुत्रवधू पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला ने किराये पर कमरा लेकर खाली करने से इंकार कर दिया और पीड़ित को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवाने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वासुदेव कॉलोनी जगाधरी निवासी नाथी राम ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अमरीक गैस एजेंसी में नौकरी करता है। वीना रानी, अपने बेटे शुभम व पुत्रवधू काजल के साथ अमरीक गैस एजेंसी के नजदीक ही रहते हैं। वीना रानी अक्सर गैस एजेंसी में आती जाती थी। इसलिए उसकी उनसे जान पहचान हो गई। वीना ने मई 2017 में उससे कहा था कि वह अपने लिए जगाधरी में मकान तलाश कर रही है। उसके पास फिलहाल अपना प्लॉट है। इसलिए वह किराये पर उसको एक साल रहने के लिए मकान दे दे। एक साल के बाद वह बिना किसी विरोध के मकान को खाली कर देगी। जिस पर उसने वीना से कहा कि वेद व्यास काॅलेज के नजदीक उसका एक प्लाट है, जिसमें एक कच्चा कमरा बना हुआ है। बाकी हिस्से में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए आप कच्चे कमरे में अपना सामान रखना चाहो तो रख सकती हो। उसने वीना रानी पर विश्वास करके जून 2017 में अपना कच्चा कमरा उसे एक साल के लिए दे दिया। बाद में महिला ने एक साल बाद उसका मकान खाली करने से मना कर दिया। वह उस पर उस मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है। नाथी राम ने आरोप लगाया कि वीना ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जीवन बीमा के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका मकान बेचने व किराये पर देने की धमकी देते हैं। 21 जनवरी की शाम वह गैस एजेंसी के गोदाम के पास गली में खड़ा था। तभी वहां पर वीना व शुभम आए और उसका गला पकड़ कर धमकी दी कि वह अपना प्लॉट उनके नाम करवा दे। उसने मना किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसवाने व जान से मारने की धमकी देने लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें