फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म के प्रयास का आरोप झूठा मिला, रद्द किया मामला

Thu, 20 Jul 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। क्षेत्र के एक गांव की एक महिला द्वारा गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज करवाए गए दुष्कर्म के प्रयास के केस को पुलिस की विस्तृत जांच में झूठा पाया गया है। पुलिस ने मामला रद्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि 11 जून की रात को क्षेत्र के एक गांव में बाइक की टक्कर लगने को दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार व डंडे चले। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित उसके परिवार के 6 लोगों के विरुद्ध मारपीट करके घायल करने के आरोपों में केस दर्ज किया था। वहीं इस महिला ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज करके जांच शुरू की। वारदात के समय बनाए गए वीडियो में उस वक्त दोनों पक्षों में हो रही झड़प के दौरान काफी लोग मौजूद पाए गए। वीडियो में दुष्कर्म का कोई प्रयास होता नजर नहीं आया। वहीं मौके पर मौजूद 29 लोगों ने भी पुलिस को दिए अपने बयानों में दुष्कर्म के प्रयास को निराधार बताया। इस जांच की बिलासपुर के डीएसपी जितेन्द्र ने पड़ताल की। इसमें भी दुष्कर्म के प्रयास के आरोप झूठे पाए गए। इस आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें