फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना रोड पर गांव बरहेड़ी के समीप स्थित एक पैट्रोल पंप संचालक ने एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित बरहेड़ी निवासी आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में गांव संधाली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उसका गांव बरहेड़ी के निकट नयारा कंपनी का पेट्रोल पंप है। शाम के समय वह अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद था। तभी वहां बुलेट बाइक पर गांव बरहेड़ी निवासी आदित्य अपने दोस्त के साथ आया। दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। वहीं जाते समय उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें