संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मेजर सेंटर पर दो दिवसीय सत्संग होने जा रहा है। सत्संग 15 व 16 मार्च को होगा। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशान न हो, इसके लिए रेलवे ने सरसावा स्टेशन पर सभी सेमी एक्सप्रेस, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, मेल, जनशताब्दी, शताब्दी, दुरंतों समेत सभी गाड़ियों का ठहराव किया है। इन गाड़ियों का सरसावा में ठहराव तीन दिन के लिए दिया गया है। ताकि सत्संग में पहुंचे और लौटने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सत्संग डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो महाराज प्रवचन करेंगे। बाबा जी के मेजर सेंटर पर आने की सूचना से अनुयायियों में भारी उत्साह है। सत्संग में लाखों की संख्या में अनुयायी पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर मेजर सेंटर प्रबंधक व डेरा प्रबंधकों की ओर से जोरों पर तैयारी चल रही हैं। वहीं इसके साथ ही प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशान न हो, इसके लिए रेलवे सभी गाड़ियों का सरसावा में ठहराव तीन दिन के लिए दिया गया है। ताकि सत्संग में पहुंचे और लौटने में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बता दें कि सरसावा छोटा स्टेशन है। वहां पर सवारी गाड़ियां (पैसेंजर ट्रेन) का ही ठहराव है। वहीं रेलवे इस स्टेशन का इस्तेमाल ट्रेन पास करने के लिए करता है।
अंबाला सहारनपुर रूट से गुजरने वाली सभी गाड़ियां 14 से 16 मार्च तक सरसावा स्टेशन पर रुकेंगी। रेलवे ने सभी गाड़ियों के यहां पर एक मिनट ठहराव के निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं इन गाड़ियों में रेलवे की ओर से सरसावा की ही टिकट बनाई जाएगी। सत्संग सुनने के लिए देश सभी राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए पुलिस व सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पिछले साल की तरह राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के इस मेजर सेंटर में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो महाराज सत्संग के लिए पहुंच रहे हैं। मेजर सेंटर सरसावा रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है। इसलिए रेलवे ने पत्र जारी कर 14 से 16 मार्च तक यहां सभी ट्रेनों का एक मिनट रहने के आदेश जारी किए हैं।
इन गाड़ियों को दिया ठहराव
अंबाला सहारनपुर रूट से प्रतिदिन दर्जनों गाड़ियां निकलती हैं। सत्संग को ध्यान में रखते हुए 51 गाड़ियों को तीन दिन के लिए सरसावा स्टेशन पर एक मिनट के लिए रोका जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, देहरादूर अमृतसर एक्सप्रेस, कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, चंडीगढ़ डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णोदवी ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस, अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस, कामख्या जम्मूतवी एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, बाडमेर ऋषिकेष एक्सप्रेस, जम्मूतवी हरिद्वार एक्सप्रेस, जम्मूतवी गोवाहटी लोहित एक्सप्रेस, जम्मूतवी बाडमेर एक्सप्रेस, जम्मूतवी बाडमेर शालीमार एक्सप्रेस, अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर अंबाला हरिहरनाथ एक्सप्रेस, अंबाला दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट, जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी, जयनगर अमृतसर सरयु यमुना एक्सप्रेस, जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बनमखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर ऋषिकेश एक्सप्रेस, अमृतसर बनमखी एक्सप्रेस जनसेवा एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णोदेवी गाजीपुर एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस, ऋषिकेश श्रीगंगा नगर एक्सप्रेस, दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस, बिकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस, नई दिल्ली जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हरिद्वार जम्मूतवी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, अमृतसर जयपुर सरयु यमुना एक्सप्रेस, अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, ऋषिकेश श्रीमाता वैष्णोदेवी हेमकुंड एक्सप्रेस, बाडमेर जम्मूतवी एक्सप्रेस, बाडमेर जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, जम्मूतवी वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अंबाला मुजफ्फनगर हरिहरनाथ एक्सप्रेस, फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस, ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस, अमृतसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस 14 से 16 मार्च तक सरसावा स्टेशन पर एक मिनट तक रुकेगी।