फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाढ़ के कारण बंद सभी ट्रेन बहाल

Fri, 03 Oct 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जम्मू व पंजाब में बाढ़ के कारण एक महीने से रेल यातायात फिर से बाहल कर दिया है। स्थिति सामान्य होने के बाद रेलवे ने पठानकोट व जम्मू रूट की सभी गाड़ियों का पुन: संचालन शुरू कर दिया है। इसके बाद अब जम्मूतवी व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए लोगों को सीधी रेल सेवा मिलेगी।
एक महीने इस रूट पर कुछ गाड़ियों का ही संचालन किया जा रहा है। वहीं यमुनानगर जगाधरी से 24 घंटे में जम्मूतवी के लिए केवल एक ही ट्रेन थी। इससे जम्मूतवी और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले ही नहीं बल्कि इस रूट के अन्य स्टेशन के यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

रेलवे ने बाढ़ के कारण रद्द सभी गाड़ियों का संचालन कर दिया है। इस दौरान गोवाहटी से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 15651-52 लोहित एक्सप्रेस आठ अक्टूबर से, भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 15097-98 अमरनाथ एक्सप्रेस दो अक्टूबर, गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 12587-88 अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार अक्टूबर से किया है।
वहीं, गोवाहटी से जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 15653-54 अमरनाथ एक्सप्रेस का पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं, योगनगरी ऋषिकेश से चलकर जम्मूतवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 14605-06 का संचालन पांच अक्टूबर से किया जाएगा। इसके अलावा इस रूट की हेमकुंड, शालीमार मालनी एक्सप्रेस, हिमगिरी सुपरफास्ट मेल का भी पुन: संचालन शुरू कर दिया गया है। अब यह सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय और रूट पर नियमित रूप से चलेंगी।
विज्ञापन

जम्मू में बाढ़ का रेल यातायात बाधित था। इसके चलते कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई थीं। परंतु अब इस रूट की गाड़ियां बाहल की जा रही हैं। इसके लिए रेलवे अधिसूचना जारी की है। सभी गाड़ियां नियमित रूप से चलेंगी। -एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें