यमुनानगर। ससौली रोड पर युवक के कान से सोने की बाली लूटने के तीनों आरोपियों को सीआईए एक की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों से सोने की बाली बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि तीन युवक संदिग्ध हालत में रेलवे कॉलोनी के पास घूम रहे हैं। इस सूचना पर उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई कर मौके पर जाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर उनकी पहचान जोगिंदर नगर निवासी नवीन कुमार, ससौली माजरी निवासी रवि व तारापुरी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार के नाम से हुई।