फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाली करेंसी छापने वाले तीनों आरोपी भेजे जेल

Wed, 14 Aug 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जाली करेंसी की छपाई करने के तीनों आरोपियों अंबाला के गांव गोला निवासी प्रभजोत, पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार व पीपलीवाला निवासी ओम सिंह का मंगलवार को रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उनके गिरोह में तीन और लोग शामिल हैं।
उल्लेखनीय है सीआईए वन की टीम ने चार दिन पहले जाली करेंसी की छपाई कर सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा था। सबसे पहले हड़ौली निवासी अरुण उर्फ लूसी व लेदा खादर निवासी शाहरुख को 91 हजार की जाली करेंसी के साथ पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद सप्लायरों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से सटे पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र के पीर मुच्छला में दबिश देकर अंबाला के गांव गोला निवासी प्रभजोत, पंचकूला के रायपुररानी निवासी अशोक कुमार, पीपलीवाला निवासी ओम सिंह व पंजाब के पटियाला गांव सलेमपुर बलिया निवासी राहुल को 12 लाख 66 हजार 200 की जाली करेंसी के साथ पकड़ा। इनमें से ओम सिंह, प्रभजोत व अशोक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें