फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने शहर में निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्ष की नियमित करने की पॉलिसी को लागू करने की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के आह्वान पर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर अनुबंधित अध्यापकों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


 रविवार को अध्यापकों ने संघ के जिला प्रधान संत कुमार की अध्यक्षता में धरना स्थल से शहरभर में रोष मार्च निकला और डीसी को वित्तायुक्त और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे अध्यापकों को संबोधित करते हुए संघ के राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि सरकार ने 20 जून को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी का अध्यादेश जारी कर दिया है, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिथि अध्यापकों को नियुमित करने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय नेता सुधीर नैन और पवन शर्मा ने कहा कि अतिथि अध्यापक, सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा और कर्मचारी महासंघ द्वारा चलाए जाने वाले सभी आंदोलनों का पुरजोर समर्थन करता है और 20 जुलाई को रोहतक में होने वाली रैली में प्रदेशभर से अतिथि अध्यापक बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

प्रदर्शन के दौरान उत्तरी हरियाणा संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमर पाल आर्य, सर्वकर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता जरनैल सिंह सांगवान, जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी और सचिव हरिओम कश्यप, कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप सरीन, जिला सचिव हरपाल बैंस, कुरुक्षेत्र से जिला प्रधान टिक्का सिंह, कैथल से प्रधान रमेश गुलियाणा, पंचकूला से जिला प्रधान राजकुमार, महिला विंग प्रधान मनजीत कौर, जसबीर चिकन, रविंद्र तेजली, शिव चनेटी, संदीप दड़वा, सुखदेव, विकास रादौर, योगेंद्र, कुलदीप सैनी, प्रदीप सैनी, कुलविंद्र, अर्चना, प्रीती, वीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें