फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कन्वेंशन में किया दिल्ली चलो का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। अखिल भारतीय किसान सभा व सीआईटीयू की संयुक्त कन्वेंशन जिला प्रधान जरनैल सिंह सांगवान की अध्यक्षता में जगाधरी अनाज मंडी में हुई। इसमें मंच संचालन सीआईटीयू जिला प्रधान रामकुमार कांबोज ने किया। कन्वेंशन में उपस्थित आशा, मिड डे मील व आंगनबाड़ी वर्कर्स और किसानों से बतौर मुख्य वक्ता सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव सतीश सेठी ने पांच अप्रैल को दिल्ली चलो का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों, व्यापारियों व जमींदारों के लिए काम कर रही है। केंद्र व राज्य के बजट में कटौतियों से झलकता है कि महंगाई बढ़ रही है और सरकार जनता पर टैक्स थोप रही है। इसके अलावा जनता को मिलने वाली सुविधाओं में कटौतियां कर रही है। जिससे तमाम वर्ग गुस्से में है, इसलिए पांच अप्रैल को देश भर से किसान व मजदूर मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य सचिव महिपाल चमरौडी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि के लिए बजट में कटौती की है। प्रधानमंत्री बीमा योजना से सिर्फ कंपनियों को ही लाभ मिला है। मौके पर सीटू जिला सचिव शरबती देवी, एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, सीटू नेता विनोद त्यागी, रिटायर्ड संघ से जिला सचिव जोत सिंह, किसान सभा से प्यारे लाल, मान सिंह, नैब सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें