व्यासपुर। छात्रा आकांक्षा ने बीएससी-बीएड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस सफलता से परिवार ही नहीं, क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आकांक्षा के दादा मास्टर जगीर सिंह ने बताया कि यह परीक्षा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें आकांक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, क्षेत्र और शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और हर कक्षा में अच्छे अंक हासिल करती आई है। उन्होंने फोन के माध्यम से कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ और अपने माता-पिता का आभार व्यक्त किया। संवाद