फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फिर बिगड़ी हवा की सेहत एक्यूआई 240 पहुंचा

Thu, 26 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांधी नगर फाटक के पास कचरे में जलाया गया कचरा। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। दिवाली के करीब दो सप्ताह बाद प्रदूषण से कुछ राहत मिलने लगी थी। वहीं गुरु पर्व व देव दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी ने एक बार फिर जिले की हवा को जहरीला कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुधवार को बढ़कर 240 तक पहुंच गया। दो दिन में प्रदूषण का स्तर करीब दोगुना हो गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन, गले में खराश, नजला और त्वचा में खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को एक्यूआई में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, परंतु मंगलवार को गुरु पर्व पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर पटाखे चलाए गए। इसके चलते मंगलवार को एक्यूआई बढ़कर 188 तक रहा। बुधवार को इसमें और बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 240 पर पहुंच गया। जिले की हवा सामान्य स्तर से करीब पांच गुना अधिक प्रदूषित बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण विभिन्न स्थानों पर कचरा जलाना भी है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। इसके बावजूद कचरा जलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डाॅ. दिव्या मंगला ने बताया कि प्रदूषित हवा का सबसे अधिक असर दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है।
लगातार बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह का कहना है कि आतिशबाजी प्रदूषण फैलने का कारण है। वहीं कूड़ा जलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें