फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने सुनीं शिकायतें दिए समाधान के निर्देश

Mon, 01 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने रादौर स्थित अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं का निवारण करना उनकी जिम्मेदारी है। समस्याएं व शिकायत लेकर कोई भी व्यक्ति उनसे मिल सकता है। मंत्री राणा ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग विभिन्न प्रकार की शिकायतें लेकर पहुंचते हैं, जिनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया जाता है। जिन शिकायतों का तत्काल निस्तारण संभव नहीं होता, उनके संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें