फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने युवाओं को दिया खेल का सामान

Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को गांव तिगरा, हरनौल, सारण व बकाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांवों के खिलाड़ियों को खेलों का का सामान भेंट किया। साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के तहत स्वावलंबन के रास्ते पर चलते हुए हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है और इस मूलमंत्र के माध्यम से सुशासन पर जोर दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य भी यही है और रहेगा कि जिला में अधिक से अधिक विकास कार्य हो और आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सोलर पैनल व कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए ई-रिक्शा वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। भाजपा सरकार द्वारा खेल नीति लागू की गई है। सरकार खेलों में मैडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहां की खेत खलियान योजना के तहत अब प्रदेश के सभी खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा। जनहित एवं व्यवस्था परिवर्तन के लिए गए फैसलों का ही परिणाम है आज लोगों को सरकारी योजनाओं की सुविधा घर पर ही मिल रही है। उन्होंने खेल में मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश राणा, संध्या रावत, भाजपा महामंत्री संदीप बालियान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र चीमा, मास्टर सतपाल, गोपाल कृष्ण, डॉ. सतपाल बहमनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें