फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने नगर कीर्तन को कुरुक्षेत्र के लिए किया रवाना

Sat, 22 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शनिवार को सरस्वतीनगर से गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि 24 नवंबर को यह यात्रा कुरुक्षेत्र में संपन्न होंगी, जहां सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके अगले दिन 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित महा समागम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि गुरुओं के तप, त्याग और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार एवं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को प्रदेशभर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश की रक्षा के लिए महान बलिदान दिया, जिसे समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस प्रेरणादायक इतिहास से सीख ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें