सत्रह फरवरी को तेजली गांव वासी काले झंडे लेकर आयुक्त नगर निगम यमुनानगर
के कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय जन संघर्ष समिति तेजली की बैठक
में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जिला
प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में 16 फरवरी को सांय तीन बजे गांव तेजली
में आम सभा होगी। इसमें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सौ-सौ
वर्ग गज के प्लॉट अलॅाट न किए जाने के बारे में चर्चा की जाएगी।
उन्होंने
बताया कि इस वादाखिलाफी के विरोध में 17 फरवरी को काले झंडे लेकर उपायुक्त
कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। मंगतराम, हुकमचंद व मंगलूराम ने चेतावनी
देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने 17 फरवरी तक भी प्लॉटों के अलॉटमेंट
बारे उचित कार्रवाई नहीं की तो उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन
अनशन शुरू करेंगे। बैठक मे धर्मवीर, जयकुमार, विक्की कश्यप, पंकज,
राजिंद्र, हुकम चंद तथा संयोजक जरनैल सिंह सांगवान बलदेव सिंह कंधेला मौजूद
रहे।