फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल युवा मंच ने बच्चों को बताया अक्षय तृतीया का महत्व

विज्ञापन
जरूरतमंदों को ब्रेड के पैकेट बांटते मंच सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर अक्षय तृतीया के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच जगाधरी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच सदस्यों ने अपने बच्चों को अक्षय तृतीया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंच प्रधान राजेंद्र गोयल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उनका अक्षय फल मिलता है। चाहे वह दान हो, व्रत हो या फिर पूजन। उन्होंने बच्चों को दान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब भी उन्हें दान करने का मौका मिले तो निस्वार्थ भाव से दान करें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर अग्रवाल युवा मंच की ओर से 400 ब्रेड पैकेट रेडक्रॉस समिति को सहयोग कर वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि गुप्ता फूड इंडस्ट्रीज के अंकित गुप्ता और गगन स्पेयर पार्ट के आशु सिंगला और गगन सिंगला ने ब्रेड के पैकेटों की व्यवस्था कर कर सभी के लिए प्रेरणा देने का कार्य किया है। समिति सदस्य पंकज मित्तल, राजेंद्र गोयल, अतुल गोयल, आशीष मित्तल, विनीत अग्रवाल, विनय बंसल, नवनीत गोयल, आशु सिंगला, गौरव और प्रियांश ने ये पैकेट गरीब और जरूरतमंद लोगों को वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें