यमुनानगर। सरकार की हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत बीपीएल व एएवाई परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाया जाना है। उनकी बकाया राशि की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह जानकारी डीएफएससी जीतेश गोयल ने दी। जितेश गोयल ने सभी गैस एजेंसियों के संचालकों को निर्देश दिए कि वह जिले के समस्त सीएससी संचालकों से तालमेल करते हुए प्रत्येक गांव में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए मदद करें। वेबसाइट www.epds.haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं।
31 जनवरी को सुबह 10 बजे से गांव नाहरपुर, एक फरवरी को दड़वा माजरी, दो फरवरी को गांव फतेहपुर में कैंप लगाकर परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। अमरीक गैस एजेंसी की तरफ से 31 जनवरी को गांव पाबनी, एक फरवरी को गांव आहलूवाला, दो फरवरी को गांव मुसिंबल तथा जगदंबा गैस एजेंसी की तरफ से 31 जनवरी को गांव भोजपुर, एक फरवरी को गांव फतेहपुर, दो फरवरी को साबापुर में कैंप लगेगा।