फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एजेंसियां व ठेकेदार नहीं मिले, 3.04 करोड़ के दोबारा किए टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से धड़ाधड़ नए कामों के टेंडर किए जा रहे हैं, पर अधिकांश के लिए एजेंसियां व ठेकेदार नहीं मिल रहे। ऐसे ही नगर निगम अफसरों को 3.04 करोड़ रुपये के टेंडर दोबारा लगाने पड़े हैं। इसके साथ ही 1.53 करोड़ से होने वाले नए कामों के भी ई-टेंडर लगाए हैं।
नगर निगम की ओर से दोबारा लगाए टेंडर में वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 15.04 लाख रुपये से होम सौंदर्य से विष्णु देवी के घर तक गली व नाली, वार्ड 11 की नई वैध सुंदर नगर कॉलोनी में 14.14 लाख रुपये से वाइन शॉप से गुरचरण कौर के घर तक गली व नाली, वार्ड 11 की नई वैध भट्टा कॉलोनी में 8.35 लाख रुपये से राइसो के घर से मदन के घर तक गली व नाली, वार्ड 11 की नई वैध गधौली कॉलोनी पार्ट-2 में 9.52 लाख रुपये से राजिंद्र के घर से पवन के घर व मायाराम के घर से राजेश के घर तक गली व नाली, वार्ड 19 में 7.36 लाख रुपये से ससौली गांव में ज्वाला माता मंदिर समीप स्वागत द्वार, वार्ड 11 की नई वैध तेजली कॉलोनी में 6.01 लाख रुपये से नैब सिंह के घर से सुनील सांगवान के घर तक गली व नाली, वार्ड 11 की नई वैध हनुमान कॉलोनी में 9.69 लाख रुपये से चावल गोदाम से उषा के घर तक गली व नाली बनेगी। वार्ड 11 की नई वैध गधौली कॉलोनी में 21.54 लाख रुपये से कंवरपाल के घर से अशोक कुमार के घर व कलेक्शन प्वाइंट से मयंक के घर तक गली व नाली, वार्ड आठ में 12.44 लाख रुपये से मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क का नवीनीकरण, वार्ड 11 में 25.79 लाख रुपये से गधौली कम्युनिटी सेंटर के पास रास्ता, वार्ड 12 के तीर्थ नगर में 4.24 लाख रुपये से काका की दुकान से उषा के घर व अमरजीत के घर से राजेश के घर तक गली व नाली, वार्ड 13 की नई वैध शांति कॉलोनी में 6.70 लाख रुपये से सिमरन के घर से राधिका के घर तक गली व नाली, वार्ड 13 की नई वैध जम्मू कॉलोनी एस्टेंशन-2 में 19.77 लाख रुपये से सैनी क्लीनिक से संतोष के घर वाया राजेश के घर तक गली व नाली बनाई जाएगी। वार्ड 18 की नई वैध खेड़ा बाबा कॉलोनी में 4.65 लाख रुपये से खेड़ा बाबा मंदिर समीप गली व नाली, वार्ड एक से 22 में 24.55 लाख रुपये से पब्लिक व कम्युनिटी टॉयलेट की मरम्मत व विकास, वार्ड 13 की नई वैध ममीदी कॉलोनी-1 में 7.46 लाख रुपये से त्यागी के घर से कुसुम के घर व लक्ष्मी फर्नीचर वाली गली में गली व नाली, वार्ड 15 में 15.03 लाख रुपये से शहीद भगत सिंह चौक का नवीनीकरण, वार्ड आठ के मॉडल टाउन में 31.71 लाख रुपये से विधायक निवास के पीछे सोसाइटी ग्राउंड का नवीनीकरण, वार्ड 12 में 60.56 लाख रुपये से फौजी कांटा से ताजकपुर गांव तक सड़क का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 1.53 करोड़ के नए कामों के लगे टेंडर
-वार्ड 12 की नई वैध इंडस्ट्रियल कॉलोनी में 14.78 लाख रुपये से वर्मा टाइल फैक्टरी से थर्मल कॉलोनी तक गली व नाली निर्माण।
-वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी में 15.45 लाख रुपये से शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क के स्वागत द्वार का निर्माण।
-वार्ड 13 में 19.50 लाख रुपये से गोगा माड़ी से त्यागी के घर व संजय त्यागी से देव त्यागी व नाला स्लैब तक गली व नाली निर्माण।
-वार्ड 15 में 53.41 लाख रुपये से महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक समीप जवाहर मार्केट के प्रथम तल पर बने हाल का नवीनीकरण।
-वार्ड 18 के जवाहर नगर में 49.93 लाख रुपये से साईं मेडिकल से फौजी के प्लॉट वाया आम्बेडकर स्कूल तक एनपी-2 पाइप बिछाने के साथ गली निर्माण।

फोटो- 27 एएलएम 24 पी- अल्मोड़ा में टैक्सी स्टैंड में खड़ीं टैक्सी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें