फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ढाई माह बाद ठेकेदार व फैक्टरी मालिक पर केस

Sat, 13 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव कामी माजरा स्थित चिपर फैक्ट्री के शेड वेल्डिंग करते वक्त 27 मई को कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। मामले में ढाई माह बाद बाद थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने झुलसे कर्मी के बयान पर ठेकेदार व फैक्ट्री मालिक को नामजद कर लिया।
शिकायत में शादीपुर निवासी 26 वर्षीय इंतजार ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। 27 मई को गांव कामी माजरा स्थित चिपर फैक्ट्री में शेड वेल्डिंग करना था। वहां शेड के ऊपर 11 हजार वॉल्ट की हाईटेशन लाइन देख ठेकेदार रियासत अली को बताया कि यह लाइन बंद कराए बिना काम नहीं होगा। ठेकेदार ने उसे कहा कि लाइन बंद करवा देते हैं। यह कहकर ठेकेदार फैक्ट्री मालिक के पास गया। बाद में वापस आकर बोला कि लाइन बंद करवा दी है। इंतजार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा हाईटेंशन लाइन बंद होने का आश्वासन मिलने पर वह वेल्डिंग करने शेड पर गया। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन ने उसे चपेट में ले लिया। एक हाथ छोड़ बाकी शरीर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। आरोप है कि पुलिस को परिवार ने सूचना दी थी, पर कार्रवाई न होने का पता लगने पर अब ठेकेदार व फैक्ट्री मालिक की लापरवाही से हादसा होने के आरोप में शिकायत दी। जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें