फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्यक्रम के बाद रुपये का हिसाब मांगने पर भिड़े दो पक्ष

Mon, 04 Mar 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। रुपये का हिसाब किताब मांगने को लेकर रड़े का माजरा गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने डंडों व सरियों के साथ गांव के ही पूर्ण चंद पर जानलेवा हमला कर दिया। थाना छप्पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में रड़े का माजरा गांव निवासी पूर्ण चंद ने बताया कि गांव में गुरु रविदास जयंती मनाने के पश्चात वह और अन्य ग्रामीण 26 फरवरी की रात मंदिर में पैसों के हिसाब-किताब कर रहे थे। तभी गांव का ही मित्रसेन, कर्ण सिंह अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में डंडे व लोहे की रॉड लेकर आ गए।
विज्ञापन

आते ही आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मित्रसेन ने जान लेने की नीयत से पुरानी रंजिश को लेकर उस पर सरिये से वार किया। इस दौरान उसकी पत्नी वहां पर आ गई। हमलावरों ने उसके साथ भी हाथापाई की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गुरु रविदास जंयती के दिन संदीप कुमार ने मंदिर में लगे माइक से घोषणा की थी कि सुमन गोलनी एक लाख रुपये देकर गई हैं। सुमन गोलनी ने केवल मंदिर में एक लाख रुपये देने की घोषणा ही की थी। इस घोषणा के बाद मित्रसेन पक्ष एक लाख रुपये का हिसाब मांगने लगा। कर्ण सिंह व मित्रसेन संदीप कुमार को माफी मांगने के लिए कहने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हो गई।
विज्ञापन

कर्ण सिंह व मित्रसेन पक्ष पूर्ण चंद पक्ष के साथ मारपीट करने लगे गए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच गांव की धर्मशाला में आंगनबाड़ी को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा है। पुलिस ने मित्रसेन, कर्ण सिंह, सुनीता, अंकुश, रेखा, कर्मजीत, मोनू, सुरेश कुमार व रविंद्र कुमार समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें