फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुबह घने कोहरे के बाद धूप निकलने से मिली राहत

Fri, 30 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच वीरवार को गांधी नगर अंडरपास से निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बारिश के बाद मौसम में आए परिवर्तन से ठंड में इजाफा हुआ है। वीरवार को सुबह जहां घना कोहरा छाया रहा, वहीं, दूसरी तरफ तेज बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन रही। सुबह 10 के बाद कोहरा छटा और दोपहर में निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
कई दिन राहत के बाद हुई बारिश से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा वीरवार की सुबह काफी ठंड रही। सुबह दस बजे अधिकतम तापमान मात्र आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ घने कोहरे ने लोगों की दिक्कते बढ़ा दी। कोहरे के कारण लोगों को यातायात में भारी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

हाईवे के साथ शहर की सड़कों पर वाहन कछुआ गति से रेंगते हुए नजर आए। दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। धूप निकलने के साथ पारा भी चढ़ा और अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा में दिनभर ठिठुरन बनाए रखी। दिन ढलने के साथ सर्दी में इजाफा हुआ।
हवा के कारण लोगों की कंपकपी छूटती रही और जल्द ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। कई दिन से गुलजार नजर आए रहे बाजार वीरवार शाम को जल्दी सुनसान हो गए। कारोबारी भी जल्दी दुकान बंद करके घरों को लौट गए। सर्दी का आलम ऐसा रहा कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन मौसम परिवर्तनशील बताया है। इसके साथ रविवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके बाद अगले सप्ताह दो-तीन दिन मौसम में नमी व बर्फीली हवा से ठिठुरन बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें