फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला की कैंटर की चपेट में आने से मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नेशनल हाइवे पर छप्पर के नजदीक दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में 28 वर्षीय तजिंद्र कौर की मौत हो गई, जबकि उसका पति ज्ञान सिंह व एक साल का बेटा युवराज और चार साल की बेटी गुरनूर गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। ज्ञान सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए उसको डाक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र जिले के गांव लखमडी निवासी जय सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गांव शंकरपुर में उनकी बहन का घर हैं। वहां पर जागरण का कार्यक्रम था। उनका भतीजा ज्ञान सिंह, अपनी पत्नी तजिंद्र कौर, बेटा युवराज व बेटी गुरनूर बाइक से जागरण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह थाना छप्पर के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक वाले ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ज्ञान सिंह की बाइक गिर गई। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर चालक आया और उसने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में तजिंद्र कौर की मौत और अन्य घायल हो गए। आरोपित बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने किसी तरह से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें