फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रश्न पत्र देख दूर हुआ तनाव, खिले चेहरे

Wed, 12 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा मंगलवार को जिले के 57 केंद्र पर करवाई गई। । कठिन विषय की परीक्षा होने के कारण सुबह विद्यार्थियों में तनाव व डर देखने को मिला। वहीं प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों का तनाव दूर हो गया। परीक्षार्थियों का कहना रहा कि प्रश्न आसान थे। इस पर जवाब लिखने में परेशानी नहीं हुई।
वहीं नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किया गया था। हर केंद्र पर पुलिस तैनात रही और गहन जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। किसी केंद्र से नकल व उपद्रव का कोई समाचार नहीं मिला। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे। कठिन विषय की परीक्षा होने के कारण सुबह विद्यार्थियों में तनाव व डर देखने को मिला।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थी आपस में विज्ञान के प्रश्नों व सूत्रों को लेकर चर्चा करते नजर आए। परंतु परीक्षा के बाद विद्यार्थी खिलखिलाते हुए केंद्रों से बाहर आए। विद्यार्थियों ने एक दूसरे से उनकी परीक्षा के बारे पूछा। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर सुबह डर व तनाव था। परंतु प्रश्नपत्र ने सारा तनाव दूर कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र बेहद आसान था। प्रश्नपत्र आसान होने से उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है।
वहीं, कठिन विषय की परीक्षा होने के कारण प्रशासन व शिक्षा विभाग भी पूरी तरह अलर्ट रहा। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात और धारा 163 लागू रही। किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के बाहर ठहरने नहीं होने दिया। विद्यार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया। विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर बने क्यूआर कोड स्कैन के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
परीक्षा के लिए 10 उड़नदस्ता टीम बनाई गई थीं। दसों टीमों ने जिले के 40 केंद्रों का निरीक्षण किया। नोडल एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव संबंधी को मामला नहीं मिला। इसके साथ ही अब दसवीं का केवल एक पेपर शेष है। 17 मार्च को दसवीं की अंतिम परीक्षा सामाजिक विज्ञान विषय की होगी।

शिवांश गक्कड़ ने बताया विज्ञान गणित की तरह कठिन विषय है। जिसके लिए उन्होंने अच्छी तैयारी की थी। फिर भी परीक्षा को लेकर सुबह तक थोड़ा डर था। परंतु प्रश्नपत्र देखकर डर गायब हो गया। बाकी परीक्षाओं की तरह विज्ञान का प्रश्नपत्र भी काफी आसान था। परीक्षा अच्छी होने से वह उत्साहित है।

दिव्या ने बताया कि उसकी परीक्षा शानदार रही। विज्ञान अन्यों से थोड़ा कठिन विषय है, जिस कारण पहले थोड़ा डर था। परंतु आसान प्रश्नपत्र ने परीक्षा सरल बना दी। प्रश्नपत्र देकर विद्यार्थी खुश हो गए। परीक्षा में बाहर से कोई अतिरिक्त प्रश्न नहीं पूछा गया। जिससे सभी की परीक्षा अच्छी हुई।

कशिश ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा के लिए उन्होंने अच्छी तैयार की थी। उनका ज्यादा ध्यान विज्ञान पर था। विज्ञान सूत्रों पर आधारित विषय है, जिस कारण यह थोड़ा कठिन है। परंतु आसान प्रश्नपत्र ने उनकी परेशानी दूर कर दी। परीक्षा अच्छी होने से काफी खुशी है।
गौरव ने बताया कि विज्ञान को लेकर पहले यह डर था कि प्रश्न बाहर से व कठिन भी पूछे जा सकते हैं। परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। पत्र में पूछे गए सभी प्रश्न सरल व पाठ्यक्रम के थे। एक नहीं चारों सेट के प्रश्न आसान और समान थे। जिससे विद्यार्थी खुश हो गए।
विज्ञापन

मंगल ने बताया कि योग्यता आधारित एक प्रश्न पूछा गया था। जो अन्य प्रश्नों से थोड़ा कठिन था। जिसका उत्तर देने में ज्यादा कुछ मिनट अतिरिक्त लगे। इसके अलावा पूरा प्रश्नपत्र काफी सरल था। जिसके उत्तर देने में न समय लगा और न किसी तरह की परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें