फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजीपी ऑफिस की जांच के बाद 21 माह पुराने मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवक पर हमला कर घायल करने के मामले में 21 माह बाद हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एडीजीपी ऑफिस की जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव भोगपुर के अवतार सिंह ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई 2018 को रंजिशन गांव के लखविंद्र, रूपेंद्र, लौटन, हैरी, राजू, कुलदीप, जश्न, अमन, विजय प्रताप, सुखदेव निवासी भोगपुर और दिल्ली निवासी भूपेन्द्र ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर हमले के बाद कोई केस दर्ज नहीं किया। जिसके बाद घायल ने हमलावरों पर केस दर्ज करवाने की शिकायत एडीजीपी क्राइम ऑफिस में की। जांच के बाद एडीजीपी ऑफिस ने हमलावरों के खिलाफ रादौर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। हमले के 21 माह बाद अब रादौर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में खेड़ी लक्खा सिंह चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीजीपी क्राइम ऑफिस की ओर से की गई है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें