फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध निर्माण के बाद अब वेश्यावृत्ति मामले में काला कबाड़ी पर कसा शिकंजा

Fri, 14 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे में उसकी मुश्किलें पहले से और बढ़ सकती हैं। उसे सीआईए वन टीम सेक्टर-17 थाना में दर्ज वेश्यावृत्ति के एक मामले में पूछताछ के लिए चार दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया गया है। पहले इस मामले को कुरुक्षेत्र पुलिस देख रही थी, लेकिन अब इसकी तफ्तीश यमुनानगर पुलिस करेगी।

बताया जा रहा है काला कबाड़ी जो पीजी चला रहा था। उसमें कुछ ऐसी लड़कियों को ठहराया जाता था, जिनसे अनैतिक कार्य करवाया जा सके। यह काम कई दिनों से चल रहा था। इस कार्य के लिए काला कबाड़ी ने कारिंदे रखे हुए थे। जो इस धंधे को चलाते थे। अब जांच में वेश्यावृत्ति के इस धंधे में और भी कई लोगाें के नाम उजागर हो सकते हैं। चूंकि जिस जगह ग्रीन पार्क कॉलोनी में काला कबाड़ी रहता था वहां रसूखदार लोग भी आते-जाते थे। उल्लेखनीय है पत्नी अंजना वर्मा की शिकायत पर नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी पर पुलिस ने शिकंजा कसा था, जब जांच शुरू हुई तब अवैध वसूली, अवैध फाइनेंस व अवैध इमारतें खड़ी करने जैसे कार्य सामने आए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार से बुधवार तक काला कबाड़ी की नौ संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में अक्तूबर 2023 में शिकायत देकर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज कराया था। तब युवती ने पुलिस को बताया था कि उसे नौकरी देकर यमुनानगर बुलाया गया था। नहर काॅलोनी निवासी अंजलि के पति विक्की ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने कहा कुछ गलत काम नहीं हुआ है वे लोग यही कार्य करते हैं। इसके बाद उसे डरा धमका कर कमरे में बंद कर दिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस तरह आरोपी उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। इसके बाद वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकली और यमुनानगर में ही किराये के मकान में रहने लगी। इसके बाद उसे आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की कॉल्स भी आने लगीं। किसी तरह से उसने पुलिस में शिकायत दी। जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तब जांच में सामने आया कि यह एक गिरोह है जो युवतियों व महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति कराता है।

इस केस में पुलिस ने माॅडल काॅलोनी निवासी अंजिल चोपड़ा, लक्ष्मी गार्डन निवासी शमशेर सिंह, नहर काॅलोनी निवासी अंजलि, हिमाचल प्रदेश के कालाआंब निवासी सोनू, करेहड़ा खुर्द निवासी पवन उर्फ विक्की, भमनाैली निवासी विकास, कैल निवासी संजय उर्फ मामा, चिट्टा मंदिर रोड निवासी अजय राणा उर्फ अमन, पंजेटो निवासी अभिनंदन उर्फ लक्की, इशरपुर निवासी राहुल सैनी उर्फ पव्वा व विशालनगर काॅलोनी निवासी रजत कुमार को गिरफ्तार किया था। तब तफ्तीश में सामने आया था कि यह सभी नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति का धंधा करते थे।
विज्ञापन

पत्नी ने दी थी शिकायत ः पुलिस को दी शिकायत में अंजना वर्मा ने बताया कि उसका पति नरेश उर्फ काला कबाड़ी व उसके साथी सोनू और बलवंत राय वर्मा लड़कियों का नौकरी का झांसा देकर गलत काम करने के लिए अन्य जगहों पर सप्लाई करते हैं। अगर लड़कियां मना कर देती थी तो वह उन पर दबाव बनाकर उनसे भारी रकम वसूल करता है। आरोपी दलालों को लड़कियों को एक से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए कार देता है। इस काम में और भी कई लोग कार्य करते हैं। इनमें अजय, दीप अंकित, सोनू, पपुआ, अजय अन्य लोग काम करते हैं। ये सब शराब अफीम, गांजा, स्मैक, हथियारों गन बंदूक, (पिस्तोल गोलियां) आदि की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें