फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार हट गए क्रॉसिंग पर लटके तार

Sun, 15 Dec 2013 12:43 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब नगर चौक की क्रॉसिंग पर लटके बिजली के तारों को आखिरकार बोर्ड के अधिकारियों ने हटवा दिया। अब क्रॉसिंग के तारों को गुलाब नगर फीडर से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


 क्षेत्रवासियों की इस समस्या को अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बोर्ड के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने लोगों की इस समस्या का समाधान कर दिया।
क्रॉसिंग पर लटकते तारों की वजह से आए दिन हादसा होने का खतरा बना रहता था। सबसे ज्यादा दिक्कतें बसों की छतों पर यात्रा करने वाले लोगों को होती थी।

इसके अलावा गन्ने से भरी ट्रालियां और ट्रकों का ऊपरी हिस्सा भी तारों से टकरा जाता था। इस कारण तारों से चिंगारियां निकलती थी। कई बार तो बिजली के तार टूटने की वजह से आसपास के क्षेत्र में कई घंटे बिजली बाधित रहती थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली बोर्ड के जेई सोहन लाल ने क्रॉसिंग से संबंधित मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। जेई ने बताया कि गुलाब नगर से रामनगर की ओर आने वाली लाइन को गुलाब नगर फीडर से जोड़ दिया गया है। अब चौक पर बिजली के तारों की क्रॉसिंग खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें