फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के गुणों को धारण करें : डॉ. कौर

Sun, 11 Feb 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर। अहड़वाला गांव के राजकीय महाविद्यालय में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय श्री राम अंतरिक्ष वेधशाला के अंतर्गत वेशभूषा कार्यक्रम व पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्या डॉ सर्वजीत कौर ने कहा कि हमें श्री राम के गुणों को धारण करना चाहिए और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का अनुसरण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी के अंदर राम हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राम व सीता की वेशभूषा धारण कर उनकी भूमिका निभाई। श्री राम जी की भूमिका बीए द्वितीय वर्ष के छात्र पंकज ने निभाई। वहीं बीए की दो छात्राओं गरिमा और शीतल ने सीता जी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने राम, सीता और हनुमान जी से संबंधित सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर, उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा सहित स्टाफ व विद्यार्थियों ने पूजन किया। इस अवसर पर डॉ. मनीषा, अनीता, अमरपाल, नीलम, निशा, डॉ सतनाम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें