राजकीय स्कूल किशनपुरा में दाखिला लेने वाले छोटे बच्चों का स्वागत करते मुख्य अतिथि व स्टाफ।स्कूल
प्रतापनगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय, किशनपुरा में बुधवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी प्रतापनगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि सचिन वालिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्याध्यापक संदीप गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।