फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव, मेधावी छात्र सम्मानित

Thu, 02 Apr 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय स्कूल गनौली में प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों का स्वागत करते मुख्य अतिथि व स्टाफ। स्कूल
विज्ञापन
छछरौली। मुख्यमंत्री सुंदरीकरण जिला पुरस्कार से सम्मानित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गनौली में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव और मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार धीमान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान अभिभावकों के लिए लेमन रेस, थ्री-लेग रेस और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नए विद्यार्थियों का तिलक व फूलमाला से स्वागत किया गया। साथ ही सत्र 2025-26 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापक राम चरण, गुलाब सिंह, सुभाष चंद, मनोज शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मधु गर्ग, रितु रानी और रेखा रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें