रादौर। ग्राम पंचायत दौलतपुर-कलेसरा की ओर से गांव दौलतपुर में गलियों व पंचायती भूमि पर किए अवैध कब्जा प्रशासन ने मुक्त करवाया। प्रशासनिक अध्यापक जेसीबी लेकर कब्जा हटवाने मौके पर पहुंचे। पंचायत अधिकारी अनुज मंढाण व ग्राम सचिव राजेश कुमार ने पुलिस सहायता से घरों के आगे नालियों व नालों से अवैध कब्जे हटाए। पंचायती भूमि से कुरड़ी व गुहारों को हटवाया गया। गांव की सरपंच रविंद्र कौर व अंकित कलेसरा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पंचायत को शिकायत दी गई थी कि गांव में बहुत से लोगों ने गलियों में नालियों व नालों पर पक्के निर्माण कर अवैध कब्जे किए हुए हैं। जिसके बाद पंचायत ने इस बारे प्रस्ताव पास कर प्रशासन को दिया। जिस पर प्रशासन ने अवैध कब्जे हटवाए। गांव में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। अवैध कब्जा करने वाले लोगों पर पंचायत कार्रवाई करेगी।