फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर प्रशासन सतर्क, 250 जवान रखेंगे नजर

विज्ञापन
Administration alert on Dussehra festival, 250 soldiers will keep an eye - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। दशहरा पर्व पर विभिन्न जगह होने वाले मेलों के आयोजनों में जुटने वाली भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने 250 पुलिस कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसके अलावा सभी मेला स्थलों पर पुलिस बल के साथ सभी आपातकालीन वाहन भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका व उससे निपटा जा सके।
विज्ञापन

पर्व व भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सभी मेला स्थलों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इसके तहत एसपी मोहित हांडा ने जिले में सीलिंग प्लान लागू किया है। जिसके तहत सभी चौक, चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी मोहित हांडा ने सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए हैं। सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी ने बताया कि जिले में विभिन्न जगहों पर होने वाले रावण दहन स्थलों पर डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे। डीएसपी मुख्यालय कमलजीत मॉडल टाउन दशहरा ग्राउंड में, डीएसपी राजीव कुमार जगाधरी सेक्टर-18, डीएसपी प्रमोद कुमार जगाधरी हनुमान गेट में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रबंधक अपने क्षेत्रों में रावण दहन के मौके पर रहेंगे। इस दौरान दशहरा मेला के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
12 एंबुलेंस व 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई
एसपी ने बताया कि सभी मेला स्थलों पर आपातकालीन वाहन तैनात रहेंगे। वहीं सभी पीसीआर मेला स्थलों की गश्त पर लगाई है। 23 राइडर्स भी गश्त करेंगे। इसके अलावा 12 एंबुलेंस, 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर खड़ी रहेंगी। इस दौरान एक रिकवरी वैन असामाजिक गतिविधि पर निगरानी व तुरंत कार्रवाई के लिए अलर्ट मोड पर होगी। महिलाओं सुरक्षा को लेकर दुर्गा शक्ति टीम महिला पुलिस बल के साथ मौजूद होगी। एसपी ने कहा कि त्योहारों पर बाजारों में भीड़ होती है। परंतु महिलाओं को बाजारों में खरीदारी करते समय पर्स, मोबाइल तथा जेवरात लेकर सतर्क रहना चाहिए। एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की जानकारी डॉयल 112 पर दें।
विज्ञापन

जिले की सीमाएं होंगी सील
एसपी मोहित हांडा ने बताया कि त्योहार के चलते पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिसके तहत जिले के सीमाओं पर विशेष जांच दल तैनात किया। जिले में प्रवेश व निकास पर लोगों की जांच की जाएंगी। एसपी ने सीमा से आने वाले सभी वाहनों की जांच होगी। उत्तर प्रदेश की तरफ कलानौर, हिमाचल में कलेसर, अंबाला की तरफ छप्पर, कुरुक्षेत्र की तरफ रादौर व करनाल की तरफ गुमथला राव के पास नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें