फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में अदिति ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के साथ मौजूद अध्यापिकाएं संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में एंटी-ड्रग अवेयरनेस सेल, प्रहरी क्लब एवं संस्कृत साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नशे के दुष्प्रभाव विषय पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर विचार रखे। प्रतियोगिता में अदिति ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और अनु ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी ने छात्राओं को नशे से दूर रहने और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में सहायक हैं। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. अमिता रेढू, डॉ. अनुभा जैन, डॉ. सरबजीत कौर, डॉ. कोमल, डॉ. शबनम, वंदना, मानसी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें