राजकीय कॉलेज अहड़वाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्रा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यसपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला के प्रांगण में दो दिन से चल रहे टैलेंट शो का मंगलवार को दूसरा दिन था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने शिरकत की। सर्वप्रथम महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ रमेश धारीवाल तथा महाविद्यालय की काउंसिल के सदस्यों तथा सांस्कृतिक कमेटी की संयोजिका डॉ. नंदिनी मोदगिल ने पौधा देकर उनका स्वागत किया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों से कहा कि सभी में कोई न कोई प्रतिभा होती है लेकिन विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को सामने नहीं ला पाते और टैलेंट शो का मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। तत्पश्चात आज की प्रतियोगिताएं एकल नृत्य, तथा समूह नृत्य आरंभ हो गईं जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए की अदिति, द्वितीय स्थान पर बीए की सुदीक्षा तथा तृतीय स्थान पर बीसीए की सलोनी रही समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुदीक्षा और जाह्नवी, द्वितीय स्थान पर आर्यन और कनिका तथा तृतीय स्थान पर सलोनी तथा साथी ने बाजी मारी। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायकगण के रूप में नृत्य प्रतियोगिता में प्रो. आरती अरोड़ा, डॉ. सुमन पंजेटा तथा डॉ. मनीषा ने भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो चंचल रानी तथा अरुणा वर्मा ने किया।