अनाजमंडी का दौरा करने पहुंचे एडीजीपी अनिल राव अधिकारियों को निर्देश देते हुए।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर अंबाला रेंज के एडीजीपी अनिल राव ने शनिवार को यमुनानगर में अनाज मंडियों का दौरा किया उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सरसों और गेहूं खरीद के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने की हिदायत दी एडीजीपी ने कंटेनमेंट जोन ममीदी गांव का भी दौरा किया। उन्होंने पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किए और कहा कि इन इलाके में दो लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और अब भी इस इलाके में पूरा ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी बाहर न आए और न ही बाहर का व्यक्ति अंदर जा सके। यह 14 दिनों तक ऐसा ही चलेगा।