फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था बनाने को आईपीएस सुरेंद्र पाल सिंह को दिया एसपी का अतिरिक्त चार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस सुरेंद्र पाल सिंह की यमुनानगर में तैनाती की गई है। यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल चार अप्रैल से 13 मई तक ट्रेनिंग पर हैं। इस कारण पहले अंबाला एसपी जशनदीप सिंह रंधावा को अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। उनके पास दो जिले होने के कारण सुरेंद्र पाल को अतिरिक्त एसपी का चार्ज दे दिया गया है। एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने शनिवार को सचिवालय के सभागार में सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें एसपी ने कहा कि सभी को मिलकर पुलिस की अच्छी छवि बनानी होगी। इसके लिए क्षेत्र में अधिक से अधिक गश्त करें। किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ना है। गैर कानूनी कार्य करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करेंगे। अब जिले में पुलिस की उपस्थिति दिखनी चाहिए, तभी क्राइम पर अंकुश लगेगा। लोगों को कोई भी दिक्कत है तो वह फोन पर भी सूचना दे सकते हैं। यदि लिखित शिकायत देनी है तो वह कार्यालय में आएं। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। मौके पर डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, डीएसपी प्रमोद कुमार, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीएसपी रजत गुलिया समेत अन्य थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें