करनाल। सेक्टर-7 स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को जिला पुलिस की ओर से नशा मुक्त हमारा गांव, हमारा शहर करनाल, हमारा हरियाणा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. सौभाग्य कौशिक ने मानसिक स्वास्थ्य और नशे के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानसिक रोगों और सामाजिक समस्याओं को भी जन्म देता है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से उप निरीक्षक सुखबीर चौहान और सुखबीर राणा ने नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नशा न केवल युवा पीढ़ी को भटकाता है बल्कि पूरे समाज की प्रगति में बाधक है। हमें मिलकर इसे जड़ से समाप्त करना होगा। संवाद
स्वच्छता पर छात्राओं ने बनाए पोस्टर
असंध। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाले आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य अजमेर सिंह सिंधु ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं स्कूल में बच्चों के लिए जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को नए-नए अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराते हैं। छात्रा रीटा, सुखजीत, पायल, कीर्ति, राधा, प्रगति, दिलप्रीत व खुशी के बनाए पोस्टर सबसे अच्छे रहे। डॉ. भूपेंद्र सिंह, अनिता, मीना, गौतम नायक आदि मौजूद रहे। संवाद
पॉक्सो एक्ट व दुर्गा शक्ति एप की दी जानकारी
करनाल।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नई दिशा, नई उड़ान अभियान के तहत जिले के स्कूलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। सीजेएम डॉ. इरम हसन ने बताया कि बुधवार को तरावडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, पॉक्सो एक्ट, दुर्गा शक्ति एप व हेल्पलाइन नं. 112 बारे में जानकारी दी गई। सीजेएम इरम हसन ने बताया कि इसी कड़ी में 8 सितंबर को पुराना बस अड्डा, करनाल में स्थित हॉल में मेगा लीगल सर्सिसेज शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड, पेंशन, रोजगार आदि से संबंधित समस्या का समाधान करा सकता है। स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा। संवाद
107.... प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर दिखाते बच्चे। संस्थान