जगाधरी में एक्टिवा पर आए दो युवकों ने एक व्यक्ति से दो हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अर्जुन नगर चौकी पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की राम नगर कॉलोनी के सन्नी कुमार ने बताया कि वह श्याम सुंदर प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। 28 अक्तूबर को काम से छुट्टी करके वह पैदल घर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह अग्रसेन चौक के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक्टिवा पर दो अज्ञात युवक आए। आते ही उसे पकड़ लिया और उसके पास से दो हजार रुपये छीन लिए। उसने शोर मचाया तो दोनों आरोपी वहां से एक्टिवा पर सवार होकर भाग गए। उसने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।