फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कॉलेज से लौट रही छात्रा के हाथ से एक्टिवा सवार ने छीना मोबाइल

Sat, 22 Apr 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल एक्टिवा सवार युवक झपटकर फरार हो गया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुगर मिल कॉलोनी निवासी देविंद्र कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मानसी शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसने 20 दिन पहले ही अपनी बेटी को मोबाइल दिलवाया था। 17 अप्रैल की शाम करीब पौने पांच बजे उसकी बेटी कॉलेज से छुट्टी कर घर लौट रही थी। जब उसकी बेटी कॉलेज से पैदल घर की तरफ आ रही थी तो रास्ते में सफेद रंग की एक्टिवा पर एक युवक आया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। इससे पहले उसकी बेटी कुछ समझ पाती, आरोपी युवक उसकी बेटी के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। उसकी बेटी ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। घर आकर उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें