फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से एक्टिवा सवार व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कन्हैया चौक पर एक तेज रफ्तार कारचालक ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरी शंकर कॉलोनी निवासी चरणजीत धीमान ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका विकास इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से कॉलोनी में ही कारोबार है। चार सितंबर को वह कमानी चौक से जगाधरी की तरफ जा रहे थे। उनके आगे आगे कॉलोनी का पंकज धीमान (44) एक्टिवा से जा रहा था। कन्हैया चौक पर तेज रफ्तार कार चालक ने पंकज की स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पंकज घायल हो गया। राहगीरों ने पंकज को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जांच में पता चला कि उसके सिर में गहरी चोट लगी है। रिपोर्ट में कंधे और रीढ़ की हड्डी में भी फ्रेक्चर मिला। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिवार ने उसे एमएम मुलाना अस्पताल में दाखिल करवाया। चरणजीत धीमान ने बताया कि घायल पंकज जगाधरी के निजी अस्पताल में कार्यरत है। कोरोना काल में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। उसके पास तीन छोटे बच्चे हैं। घर में कमाने खाने वाला पंकज ही है, जो इस समय गंभीर स्थिति में है। शहर पुलिस ने मामले में कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी कार चालक की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें